लेबनान की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें विभिन्न तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार लेबनानी फ़ौज नें उमर जवानिया, नईम और उमर ख़ज़र नाम के तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। यह आतंकवादी दाएश और जिबहतुन्नुसरा नाम के तकफ़ीरी आतंकवादी संगठनों से सम्बंधित हैं। ख़बरों के अनुसार लेबनानी फ़ौज नें जिबहतुन्नुसरा के एक और आतंकवादी नज़ाल सवीदान को भी गिरफ़्तार किया है। यह आतंकवादी क़लमून में जिबहतुन्नुसरा का कमाण्डर था। तकफ़ीरी आतंकवादी संगठन, जिबहतुन्नुसरा लेबनान, मुख्य रूप से हरमल शहर में विभिन्न आपराधिक कार्यवाहियों में शामिल था। स्पष्ट रहे कि पिछले हफ़्ते भी लेबनानी फ़ौज नें कई तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया था। लेबनान में तकफ़ीरियों के हाथों होने वाली आतंकी घटनाओं में दसियों लोगों की मौत हो गई है और बहुत से लोग घायल हो गए हैं।
26 फ़रवरी 2014 - 20:30
समाचार कोड: 509642
लेबनान की सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ नें विभिन्न तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। लेबनान के सुरक्षा सूत्रों के अनुसार लेबनानी फ़ौज नें उमर जवानिया, नईम और उमर ख़ज़र नाम के तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।